फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'club' Dedicated to the youth of Kupwara

घाटी के युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए सेना की कवायद

Thu, 31 Mar 2016 10:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
'club' Dedicated to the youth of Kupwara
क्लब के उद्घाटन के दौरान मौजूद लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी युवाओं के विकास की दिशा में एक विशिष्ट पहल के तहत चिनार 9 जवान क्लब सेना द्वारा युवाओं को समर्पित किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चौकीबल में आयोजित समारोह के दौरान जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि घाटी में युवाओं को गुमराह करने वालों की कोई कमी नहीं है। लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि कश्मीर घाटी में युवाओं में काफी हुनर है। आवश्यकता है इसे उभारने की। उन्होंने कहा कि घाटी में ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो युवाओं को गुमराह कर उन्हें गलत राह पर चलने के लिए मजबूर करते हैं। सेना इस सबसे निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।  
विज्ञापन


यह बताना आवश्यक है कि चिनार 9 जवान क्लब को एक रचनात्मक तरीके में युवाओं की आकांक्षाओं को उभारने और उनके समग्र विकास के लिए बहु आयामी मंच प्रदान करने के लिए घाटी के लोगों के लिए समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनार 9 जवान क्लब इंटरनेट कैफे, आउटडोर व्यायामशाला, वॉलीबाल और बास्केटबाल कोर्ट, स्नूकर, कैरम, वीडियो गेम और पुस्तकालय के रूप में इनडोर मनोरंजन और शिक्षा की सुविधा प्रदान करते हैं।
इससे पूर्व अनंतनाग और पट्टन में भी युवाओं को समर्पित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed