फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Clouds prevailed in Jammu division, cold wave in Kashmir and Ladakh, traffic stalled on Srinagar Highway

मौसम अपडेट : जम्मू संभाग में छाए रहे बादल, कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर, श्रीनगर हाईवे पर यातायात ठप

Sat, 21 Jan 2023 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 11:13 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की है। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Clouds prevailed in Jammu division, cold wave in Kashmir and Ladakh, traffic stalled on Srinagar Highway
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में शनिवार को मौसम सुबह से ही बदला नजर आया। जम्मू संभाग में बादल छाए रहे जबकि कश्मीर में कड़ाके की ठंड रही। लद्दाख में लगातार शीतलहर जारी है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर और रामबन के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे यातायात ठप है। 

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जम्मू संभाग के पटनीटॉप, सनासर, पंचेरी, राजोरी, भद्रवाह के अलावा कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, कुलगाम, कुपवाड़ा, गांदरबल आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


बारिश व बर्फबारी से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन और बनिहाल खंड में कई स्थानों पर भूस्खलन से हाईवे पर यातायात बंद हो गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 24 घंटों में भी कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 23 और 24 जनवरी को भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।


पहलगाम में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम माइनस 2.9 डिग्री, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed