फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cloud brust in Amarnath Yatra base camp Baltal

अमरनाथ यात्रा: बालटाल में बादल फटने से तबाही

Sat, 25 Jul 2015 10:15 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
cloud brust in Amarnath Yatra base camp Baltal

श्री अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप बालटाल में बादल फटने से मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है। 19 लोग जख्मी भी हुए हैं। दर्जन भर से अधिक दुकानें बह गईं हैं।

विज्ञापन


कई टेंट मलबे के नीचे दब गए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दो लोग के ही लापता होने की पुष्टि की गई है। व्यापक पैमाने पर राहत तथा बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर परंपरागत पहलगाम मार्ग से यात्रा चलती रही। मरने वालों की शिनाख्त राजस्थान की पूजा 13 वर्ष तथा विक्रम12वर्ष और दिल्ली के दीपक के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि बालटाल बेस कैंप के पास बादल फटने से कई टेंट में पानी घुस गया। इसके बाद तत्काल कैंप में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जन भर दुकान बह गईं, कई टेंट मलबे में दबे

cloud brust in Amarnath Yatra base camp Baltal

सुबह 11 लोगों के लापता होने की चर्चा थी लेकिन बाद में ज्यादातर लोग बेस हास्पिटल में इलाज कराते मिले। इनमें से एक की गंभीर हालत देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर श्रीनगर पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि लापता दो लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।   

मृतकों के परिवार को एक लाख की सहायता
राज्यपाल तथा श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन वोहरा ने शनिवार को बालटाल पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों से भी मिले। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed