फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate, temprature in jammu kashmir

Jammu News: जम्मू में 30 डिग्री के पास पहुंचा पारा, आगामी दिनों में सताएगी गर्मी

विज्ञापन
climate, temprature in jammu kashmir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में मौसम के साफ रहने से जम्मू संभाग में पारे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू में दिन का तापमान तीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ सालों में अप्रैल में गर्मी ने सताया है, जिससे इस बार भी तपिश बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। कश्मीर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 20.4, बटोत में 19.5, कटड़ा में 26.5 और भद्रवाह में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के तापमान में फिलहाल राहत बनी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 17.3 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 12.8 और गुलमर्ग में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed