फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में हल्की बारिश

विज्ञापन
climate
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में इंद्रदेव लगातार मेहरबान हैं। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में सोमवार सुबह और शाम को हल्की एवं तेज बारिश हुई। गुलमर्ग, अफरवत, जोजीला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा के अलावा पुंछ में मुगलरोड पर पीर की गली क्षेत्र में बर्फबारी से मौसम में ठंडक लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन दिनभर बादलों के साथ मौसम साफ रहा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से पारे में गिरावट आई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 31.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का तापमान 25.0, बनिहाल में 24.0, कटड़ा में 30.8 और भद्रवाह में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 22.8, पहलगाम में 20.7 और गुलमर्ग में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 10.1 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले कई दिनों से कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आई है। लेह में दिन का तापमान 15.1 और कारगिल में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed