फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Clear weather in Jammu and Kashmir, Kashmir airport air flights resume

Weather Updates: कश्मीर में धूप खिली, हवाई उड़ानें समेत अन्य सेवाएं शुरू, जम्मू संभाग में भी राहत, वैष्णो देवी यात्रा सुचारू 

Thu, 24 Feb 2022 02:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 02:55 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में मौसम साफ होने के साथ ही हवाई उड़ानें शुरू हो गई है। जम्मू संभाग में दिनभर धूप खिली रही। वैष्णो देवी यात्रा में शामिल लोग उत्साह के साथ भवन की तरफ बढ़ते रहे। 

विज्ञापन
Clear weather in Jammu and Kashmir, Kashmir airport air flights resume
srinagar airport - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही प्रदेश में ठप पड़ी कई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। कश्मीर संभाग में भी वीरवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि दृश्यता ठीक होने के बाद उड़ानों को संचालन करने की अनुमति दे दी गई थी। दिल्ली से एक कंपनी की पहली उड़ान दोपहर को पहुंची है। मौसम साफ होने के साथ ही वैष्णो देवी यात्रा भी सुचारू तरीके से चल रही है। हेलिकॉप्टर और केबल कार सेवा से चल रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड अचानक बढ़ गई थी। कश्मीर के कई जिलों में अधिकतम पारा छह से 10 डिग्री तक गिर गया था। बर्फीली हवाओं से पूरी घाटी शीतलहर की चपेट ले लिया था। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान भी पांच डिग्री से नीचे आ गया।

विज्ञापन

 

जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ी है। यहां भी कई जिलों में पारा सामान्य से दस डिग्री तक नीचे चल रहा है। लद्दाख और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 4.2 डिग्री चल रहा है। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में सामान्य से थोड़ी गिरावट के साथ 20.2 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी की परीक्षा अब कल होगी
मौसम की खराबी के चलते स्थगित की गई अभियोजन अधिकारी की परीक्षा अब 25 फरवरी को होगी। यह परीक्षा 23 फरवरी को होनी थी। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
 

जिसमें बताया गया है कि स्थगित की गई अभियोजन अधिकारी के स्पेशल लॉ विषय की परीक्षा अब 25 फरवरी को ली जाएगी। दस से एक बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed