फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cleanness compagin

अभियान चला कर मुबारक मंडी को किया चकाचक

विज्ञापन
cleanness compagin
जम्मू। ऐतिहासिक मुबारक मंडी में मंगलवार को नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया गया है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और आयुक्त अवनी लवासा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताआें ने कचरा और गंदगी हटाई।
विज्ञापन

निगम की ओर से शहर में प्लास्टिक लाओ थैला पाओ योजना शुरू की गई है। इसमें बच्चों को भी शामिल किया गया है। जो स्वच्छ भारत के संदेश देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। निगम आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि अभियान शुरू करने का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति अतिरिक्त ध्यान देना है। इसलिए शहर में एक-एक क्षेत्र में अभियान चलाया गया है। मुबारक मंडी को अभियान के लिए चुना गया है, क्योंकि यह जम्मू शहर का प्रमुख क्षेत्र है। नागरिकों को उचित स्वच्छता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है। लोगों से अपील की है कि वह शहर में कूड़ा फेंकने की जगह चिह्नित करने में निगम का सहयोग करें। लोगों को चाहिए कि वह पॉलिथीन का इस्तेमाल भी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed