फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cleaning workers raised voice by holding protest rally in Bhadarwah

भद्रवाह में सफाई कर्मियों ने विरोध रैली निकाल कर उठाई आवाज

विज्ञापन
Cleaning workers raised voice by holding protest rally in Bhadarwah
भद्रवाह। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर ऑल सफाई कर्मचारी एसोसिएशन भद्रवाह ने सोमवार को विरोध रैली निकाल कर सरकार से जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई है। वहीं, सुध नहीं लेने पर मजबूरन परिवारों सहित सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को विरोध रैली पसरी बस स्टैंड से शुरू होकर जामिया मस्जिद बाजार, सर्राफा बाजार, टाकिया चौक, सेरी बाजार, चौबिया संपर्क मार्ग से होते हुए पसरी बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नजरअंदाज करने पर प्रदर्शन कर रोष जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ने कहा कि मुख्य मांग सभी अस्थायी कर्मियों को स्थायी करना है। क्योंकि वह 15 साल से स्थायी नियुक्ति की राह देख रहे हैं। 6750 रुपये मासिक मजदूरी में महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल है। इसलिए मांग हैं कि अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों को भी न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ दिया जाए। लंबित मांगों के समर्थन में कर्मी कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। आगे भी सरकार का यही रवैया रहा तो वह परिवारों सहित सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed