{"_id":"d34ba2f582ad95293b5d4cab5925efaa","slug":"classes-boycott-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का बहिष्कार, जुरसा का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का बहिष्कार, जुरसा का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कारलर एक्जक्यूटिव एसोसिएशन(जुरसा) ने जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कक्षाओं का बहिष्कार कर कार्यकारी उपकुलपति को हटाने की अपील की।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है तथा निराधार जहां एचओडी डोगरी के खिलाफ उठाए गए निलंबन जैसे कदम उचित नहीं है वहीं, विभाग के स्कालरों का निलंबन भी अनुचित कदम हैं जिन्हें वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में कक्षाओं का बहिष्कार कर विद्यार्थियों ने वीसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान जुरसा के सदस्यों ने कहा कि मौजूदा कार्यकारी वीसी के द्वारा उठाए गए कदमों से विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के दौरान कई मुद्दे भी उठाए गए और वीसी को हटाने की मांग दोहराई गई। विद्यार्थियों ने कहा कि वीसी के द्वारा इस प्रकार से उठाए गए कदमों से उन्हें आश्चर्य हो रहा है और निलंबन के कारण हो रहे विद्यार्थियों में आक्रोश को रोकने को लेकर कदम उठाए जाएं।
ऐसी मांग विद्यार्थियों द्वारा उठाई गई। यूनिवर्सिटी के स्कालरों द्वारा इस मौके पर समस्याओं को उजागर किया गया तथा कहा गया कि राज्यपाल अपने व्यक्तिगत आधार पर उचित कदम उठाएं तथा पूरे मामले को लेकर उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस परस्थितियों की भी जांच करवाई जाए ताकि इस प्रकार से उत्पन्न समस्याओं का निदान हो सके।