फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   class 11th exams to commence from 15 april

जम्मू संभाग में 11वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से

Thu, 02 Apr 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Apr 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
class 11th exams to commence from 15 april

जम्मू संभाग के समर जोन में दसवीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं करवाने के बाद जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट निकाल दी गई है। जम्मू संभाग में 11वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू की जा रही है और पहला पर्चा जियोग्राफी विषय का है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के समर जोन में दसवीं और 12वी की बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में 11वीं कक्षा की परीक्षाएं आरंभ होती हैं, लेकिन इस बार मार्च माह में मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि कई बार बोर्ड को दसवीं और 12वीं कक्षा के कई विषयों की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


इसी कारण 11वीं कक्षा की परीक्षाएं कुछ देरी से आरंभ हो रही हैं। जारी की गई डेटशीट के अनुसार 15 अप्रैल बुधवार को जियोग्राफी विषय के पर्चे के साथ परीक्षा आरंभ होगी। 16 अप्रैल को पोलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स, बायोलाजी का पर्चा होगा। परीक्षाएं 25 अप्रैल तक चलेंगी और अंतिम पर्चा अंग्रेजी विषय का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर और विंटर जोन में जो विद्यार्थी बारिश, बर्फबारी और मार्ग बंद होने के कारण दसवीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए बोर्ड ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो विद्यार्थी परीक्षा देना चाहते हैं वे सात अप्रैल तक अपना आवेदन बोर्र्ड के सब ब्रांच आफिस और हेड आफिस में जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed