J&K: घाटी में चोटी कटने की घटनाओं पर भीड़ का उग्र प्रदर्शन, पांच सुरक्षा कर्मी जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में बढ़ रही चोटी काटने की घटनाओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के रेड्डी चोकिबल में एक महिला की चोटी कटने की खबर फैलने के बाद इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन और उग्र हो गए।
भीड़ के हमले में एसएचओ समेत चार जवान जख्मी हो गए। लोगों ने टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान को चोटी काटने वाला समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस और सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जवान को बचाया।
इस बीच यह खबर फैलने पर प्रदर्शन शुरू हो गया। जमकर पत्थरबाजी हुई। सुरक्षाबलों के साथ हुई भिड़ंत में एसएचओ सहित चार अन्य जवान भी घायल हुए। एसएसपी कुपवाड़ा शमशेर हुसैन ने बताया कि किसी भी टेरीटोरियल आर्मी के जवान ने ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया है।
तीन टीए जवानों को पीटा, कार जलाई
गांदरबल जिले के अखल कंगन इलाके में तीन टेरिटोरियल आर्मी के जवानों की चोटी काटने के शक में पिटाई कर दी। सूत्रों ने बताया कि लोगों ने तीन जवानों को सैंट्रो कार (जेके01आर-6187) में संदिग्ध तरीके से पाए जाने पर उन्हें चोटी काटने वाले समझकर उनकी पिटाई कर दी।
इस बीच उन्हें बचाने के लिए पास के 24 आरआर के यूनिट से जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने हवाई फायरिंग कर उन्हें लोगों से चंगुल से बचा लिया। गुस्साए लोगों ने जवान की कार को आग के हवाले कर दिया।