फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CLASHES ON BRAID CHOPPING CASE IN SRINAGAR

J&K: घाटी में चोटी कटने की घटनाओं पर भीड़ का उग्र प्रदर्शन, पांच सुरक्षा कर्मी जख्मी

Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
CLASHES ON BRAID CHOPPING CASE IN SRINAGAR
घाटी में उग्र प्रदर्शन - फोटो : BASIT ZARGAR

कश्मीर घाटी में बढ़ रही चोटी काटने की घटनाओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। मंगलवार को  कुपवाड़ा जिले के रेड्डी चोकिबल में एक महिला की चोटी कटने की खबर फैलने के बाद इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन और उग्र हो गए।

विज्ञापन


भीड़ के हमले में एसएचओ समेत चार जवान जख्मी हो गए। लोगों ने टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान को चोटी काटने वाला समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस और सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जवान को बचाया।
विज्ञापन


इस बीच यह खबर फैलने पर प्रदर्शन शुरू हो गया। जमकर पत्थरबाजी हुई। सुरक्षाबलों के साथ हुई भिड़ंत में एसएचओ सहित चार अन्य जवान भी घायल हुए। एसएसपी कुपवाड़ा शमशेर हुसैन ने बताया कि किसी भी टेरीटोरियल आर्मी के जवान ने ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीए जवानों को पीटा, कार जलाई

गांदरबल जिले के अखल कंगन इलाके में तीन टेरिटोरियल आर्मी के जवानों की चोटी काटने के शक में पिटाई कर दी। सूत्रों ने बताया कि लोगों ने तीन जवानों को सैंट्रो कार (जेके01आर-6187) में संदिग्ध तरीके से पाए जाने पर उन्हें चोटी काटने वाले समझकर उनकी पिटाई कर दी।

इस बीच उन्हें बचाने के लिए पास के 24 आरआर के यूनिट से जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने हवाई फायरिंग कर उन्हें लोगों से चंगुल से बचा लिया। गुस्साए लोगों ने जवान की कार को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed