{"_id":"58f1f4af4f1c1bbc7fcf8ec6","slug":"clashes-in-kashmir-valley-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में हिंसक इड़प में 50 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में हिंसक इड़प में 50 से अधिक लोग घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 15 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में शनिवार को एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक घाटी में सुरक्षाबलों से हुई इस झड़प में 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं। कश्मीर घाटी में ये हिंसक झड़प पुलवामा जिले में हुई हैं।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलवामा के एसएसपी रईस मोहम्मद बट ने बताया कि पुलवामा जिले में डिग्री कॉलेज के समीप पुलिस द्वारा नाका लगाया गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इस दौरान बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया जिसके बाद बड़ी संख्या में आए लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव के दौरान हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलो द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए तथा हवाई फायरिंग भी की गई। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इलाके में फिलहाल हालात काबू में हैं।
विज्ञापन