{"_id":"5760ec7c4f1c1b4d1f11c679","slug":"clashes-between-protesters-and-police-in-bemina-area-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी की मौत पर श्रीनगर में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी की मौत पर श्रीनगर में बवाल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
कुद के पास हमले में मारे गए आतंकी तनवीर सुलतान के शव की मांग पर मंगलवार को श्रीनगर के बेमिना इलाके में बवाल हुआ। परिवार का कहना है कि तनवीर आतंकी नहीं था। इस दौरान उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय इलाके में खबर फैली कि तनवीर सुलतान की कुद में हुए हमले में मौत हो गई, तो परिवार के अलावा अन्य लोग सड़क पर जमा हो गए और शव की मांग पर हंगामा करने लगे। गुस्साए युवाओं ने पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि मारा गया तनवीर सुलतान आतंकी नहीं था। वह निर्दोष था और कभी भी किसी आतंकी संगठन के साथ उसका कोई लिंक नहीं था। तनवीर के भाई अर्शीद सुलतान ने कहा कि उसका एक भाई गौहर हिज्ब का आतंकी था और वर्ष 2003 में मारा गया था।
विज्ञापन
तनवीर अमृतसर इलाज के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे मार दिया गया। सूत्रों की मानें तो शव देर रात को परिवार को सौंपा जाएगा।