{"_id":"5772a7524f1c1ba32c79b1ef","slug":"clash-between-security-forces-and-protester-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी की मौत पर हिंसक प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी की मौत पर हिंसक प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला जिले के सोपोर निवासी आतंकी की कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान हुई मौत पर मंगलवार को लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार जैसे ही सोपोर के शिवा, डूरु में हिज़्ब के आतंकी समीर वानी की मुठभेड़ में मारे जाने की खबर फैली तो लोग सड़क पर हिंसक प्रदर्शन करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी संख्या में युवाओं ने आज़ादी के हक में नारे लगाए।
उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया। बताया जाता है कि उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी (जेके15-4530) को इलाके में रोक कर आग के हवाले कर दिया।
इस गाड़ी से कुपवाड़ा जेल से खुर्शीद अहमद वागे नाम के कैदी को सेशन जज बांदीपोरा की अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैदी सहित पुलिस पार्टी सुरक्षित नज़दीक के थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जिस समय आतंकी के शव को उसके गांव ले जाया जा रहा था, उस समय बाइक सवार युवा आज़ादी के हक में नारे लगाते दिखाई दिए। नागरी, कवर्दी, दृगमुला में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। देर शाम तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी थी।