{"_id":"d69238fb0734f818f8b09df35a63b96b","slug":"clash-between-pdp-and-bjp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PDP-BJP कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PDP-BJP कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Dec 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दौरान मंगलवार को कई स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मार पीट हुई। जिसमें एक मतदान अधिकारी सहित सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों में गुरजोत सिंह वार्ड नंबर 6 खोड़ीनाड़ और सुमित भारती वार्ड नंबर 5डुंगस के रहने वाले हैं। दोनों भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। मारपीट का मामला पुंछ नगर के वार्ड नंबर 16 में शाम चार बजे मतदान के बाद पेश आया, जहां पीडीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उधर, इस घटना के बाद सैकड़ों लोग जिला अस्पताल में एकत्र हो गए और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
विज्ञापन
उधर, पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र के गांव चड़क में भी पीडीपी और नेकां कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, जिसमें नेकां कार्यकर्ता जहूर अहमद घायल हो गया। सुरनकोट कसबे के एक मतदान केंद्र पर नेकां कार्यकर्ताओं ने मतदान कर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें मतदान अधिकारी अमजद हुसैन खान घायल हो गया।
उसे सुरनकोट उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही सुरनकोट के गांव हाड़ी में पीडीपी और नेकां कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, जिसमें पीडीपी के दो कार्यकर्ता अशरफ मलिक और लाल मलिक घायल हो गए। मेंढर तहसील के गांव कालाबन में भी पीडीपी और नेकां कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हुई, जिसमें पीडीपी कार्यकर्ता सरवर खान को चोटें आईं।