{"_id":"59bfedf74f1c1b28688b549c","slug":"clash-between-abvp-and-nsui-for-election-campaign-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव प्रचार को लेकर छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव प्रचार को लेकर छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर लगाने को लेकर हुई भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में छात्रसंघ के चुनाव प्रचार को लेकर छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सीआर/डीआर की प्रत्याशी छात्रा समेत में पांच छात्र घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जीएमसी ले जाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मारपीट विश्वविद्यालय के ला स्कूल और ला विभाग से जुड़े विद्यार्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के समर्थकों के बीच हुई। दोनों गुटों के समर्थकों का जीएमसी में जमावड़ा लगा रहा। सोमवार को जेयू के ला स्कूल में प्रचार के लिए लगाए जा रहे पोस्टर को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर दोनों गुटों के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उनमें जमकर हाथापाई हो गई। दोनों गुटों से उर्वशी, पीयूष, अभिनव, श्रेयाश सेठी और सतविंदर सिंह शिंगारी घायल हो गए। देर शाम को घायल छात्रों को छुट्टी दे दी गई थी। जेयू में छात्र संघ चुनाव में पहले चरण में सीआर/डीआर चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन भरने की आखिरी तिथि है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई है। दोनों ने बैठक में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। कुलपति की मंजूरी के बाद मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
- प्रो. सतनाम कौर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर