{"_id":"65b6cfdb8214a605ce059377","slug":"ck-naidu-trophy-jammu-news-c-10-jam1008-291624-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू ट्रॉफी: हिमतेजा के शतक से हैदराबाद की शानदार शुरुआत, पहले दिन बनाए चार विकेट पर 279 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीके नायडू ट्रॉफी: हिमतेजा के शतक से हैदराबाद की शानदार शुरुआत, पहले दिन बनाए चार विकेट पर 279 रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कप्तान के हिमतेजा की (नाबाद 139) शतकीय पारी की बदौलत हैदराबाद ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मेजबान जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ठोस शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। हिमतेजा 139 और विकेटकीपर पारस राज छह रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले जम्मू विश्वविद्यालय मैदान पर हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों नीतिश रेड्डी (20) और अमन राव (20) ने पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। वंशज शर्मा ने 13वें ओवर में अमन राव को बोल्ड कर जेएंडके को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 46 पर दूसरे सलामी बल्लेबाज नीतिश रेड्डी भी वंशज का शिकार बने। मुजतबा ने शशांक लोकेश (9) के रूप में हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। तीन विकेट जल्द गंवाने के बाद कप्तान हिमतेजा और गौरव रेड्डी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी की। गौरव रेड्डी ने छह चौकों और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। जेएंडके के लिए वंशज शर्मा ने 30 ओवर में 80 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि मुजतबा युसुफ और विशाल कुमार ने एक-एक विकेट लिया।