{"_id":"63dfd7dd00ea845e13214257","slug":"ck-naidu-trophy-bengal-caught-in-vishal-spin-took-four-wickets-achieved-this-position-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू ट्रॉफी: विशाल की फिरकी में फंसा बंगाल, झटके चार विकेट, ये मुकाम किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीके नायडू ट्रॉफी: विशाल की फिरकी में फंसा बंगाल, झटके चार विकेट, ये मुकाम किया हासिल
Sun, 05 Feb 2023 09:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:53 PM IST
सार
बंगाल के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मुकाबले में गेंदबाज विशाल कुमार ने पहले दिन चार विकेट झटके हैं। सीके नायडू ट्रॉफी विशाल 32 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
गेंदबाज विशाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विशाल कुमार ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से चमक बिखेरी है। बंगाल के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले दिन चार विकेट झटक कर बंगाल को पहले दिन आठ विकेट पर 226 रन तक समिति रखा है। सीके नायडू ट्रॉफी विशाल 32 विकेट चटका चुके हैं। सीके नायडू ट्रॉफी में विशाल देश के सर्वश्रेष्ठ चार गेंदबाजी की सूची में पहुंच गए है।
विज्ञापन
होटल ग्राउंड जेकेसीए में खेले जा रहे मुकाबले में बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरूआत खराब रही। पहला विकेट 29 रन पर मैच के आठवे ओवर में लगा। इसके बाद विशाल कुमार की फिरकी में बंगाल के बल्लेबाज फंसते चले गए। सलामी बल्लेबाज केश्वानी ने सर्वाधिक 98 रन की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक कौशिक 47 रन और देबोप्रतिम हलदर तीन रन बनाकर नाबाद है।
विज्ञापन