फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Civil society should decide the salary of MLAs

सिविल सोसाइटी तय करे विधायकों का वेतन

Sun, 05 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Civil society should decide the salary of MLAs
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Nikhil Mehta
माननीयों के वेतन में व्यापक बढ़ोतरी की मांग को पूरा करने के लिए विधायकों की समिति के गठन पर रामनगर के विधायक आरएस पठानिया नाइत्तेफाकी रखते हैं।
विज्ञापन


विधानसभा में विधायक आरएस पठानिया ने कहा कि वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने विधायकों की वेतन बढ़ोतरी के लिए विभिन्न दलों के विधायकों का समूह गठित करने की बात कही है।

वेतन निर्धारण के लिए वह इस कदम का कतई समर्थन नहीं करते। पठानिया ने कहा कि चुने हुए नुमाइंदे होने के बावजूद विधायक अपने काम के मूल्यांकन और वेतन का निर्धारण करने के लिए खुद जज नहीं बन सकते। लिहाजा इस मामले पर गेंद को सिविल सोसाइटी के पाले में डालना तर्कसंगत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया से लेकर आम जनता में विधायकों द्वारा अपने वेतन की बढ़ोतरी को मनमाफिक करने की बातों पर चर्चा हो रही है। यह कोई युक्तिसंगत बात नहीं बनती। विधायक ने कहा कि विधायकों को एक से अधिक स्थानों पर कार्यालय चलाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के बीच जाने के लिए तमाम तरह के खर्चे वहन करने पड़ते हैं। यह भी सच है कि काम की तुलना में वेतन कम है, इसके बावजूद वेतन बढ़ोतरी पर फैसला लेने का अधिकार विधायकों के बजाय सिविल सोसाइटी के पास ही होना चाहिए। 

विधायक ने सदन में विधायकों को ज्यादा जानकार और शिक्षित बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि संसदीय विशेषाधिकारों की तर्ज पर विधानसभा और परिषद में भी जनप्रतिनिधियों को आधुनिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाया जाना चाहिए।


इसके लिए ई-लेजिस्लेचर पर काम किया जाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ने रामनगर बसंतगढ़ सड़क निर्माण सुनिश्चित करने सहित रामनगर-रौन रोड और हंसा पुल में घटिया निर्माण की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed