{"_id":"68508821a926c7a9c8024ee0","slug":"civik-news-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101973-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिलों में बढ़ोतरी को लेकर बिजली दफ्तर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिलों में बढ़ोतरी को लेकर बिजली दफ्तर का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर भी जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। अरनिया ब्लॉक की पंचायत पिंडी चाड़का के गांव पिंडी कैंप के ग्रामीणों ने बिजली बिलों में अनावश्यक बढ़ोतरी को लेकर बिश्नाह बिजली कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती बड़े पैमाने पर की जा रही है। परंतु बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है। पहले मासिक बिजली बिल 500 से 700 चार्ज किए जा रहे थे। अब 1500 से 5000 तक चार्ज किए जा रहे हैं। पांच घंटे के शेड्यूल कट के अलावा 12 से 13 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग कटौती के बावजूद बिल में कोई रियायत नहीं कर रहा है। बिजली विभाग तानाशाही रवैया अपना रहा है। अधिकारियों और ग्रामीणों में बहसबाजी भी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि बिलों में बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर ग्रामीण अजय सिंह, अशोक सिंह और पुरुषोत्तम सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे।