फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic eminities

तेज बारिश से कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही

विज्ञापन
civic eminities
तेज बारिश से कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही
विज्ञापन

बेलीचराना, नरवाल और सुजवां में ट्रांसफार्मर जले, सैनिक कॉलोनी में तारें टूटी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तेज बारिश के कारण वीरवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात तीन बजे से गुल बिजली शहर के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह आठ बजे बहाल हुई। इस कारण लोगों को गर्मी और उमस से काफी परेशान होना पड़ा। वहीं, दिन में भी लोड बढ़ने के कारण बिजली कटों का सामना करना पड़ा। बेलीचराना, नरवाल, सुजवां में ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को लंबे कटों का सामना करना पड़ा। सैनिक कॉलोनी में भी तारें टूटने से परेशानी पेश आई। लोगों को खुली जगहों में जाकर समय व्यतीत करना पड़ा। बिजली कटों का क्रम देर शाम तक चलता रहा। बिजली कारपोरेशन के अधिकारी के मुताबिक सितंबर माह से ही बिजली कटों से निजात मिलेगी। बिजली लोड बढ़ने के कारण परेशानी आ रही है। एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग से समस्या आ रही है। इसे हल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed