फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic eminities

बारिश से नालियां ओवरफ्लो, सड़कों-गलियों में बिखरी गंदगी

विज्ञापन
civic eminities
बारिश से नालियां ओवरफ्लो, सड़कों-गलियों में बिखरी गंदगी
विज्ञापन

- नगर निगम के दावों की पोल खुली, सुबह सफाई कर्मचारियों ने खोली नालियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश से नगर निगम की पोल भी खुल गई। नालियों में कचरा होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहा। सुबह सड़कों-गलियों में गंदगी बिखरी रही। बता दें, नालियों का काम फरवरी माह में शुरू हुआ था। दावा किया गया था कि इस बार नालियां ओवरफ्लो नहीं होंगी। इस पर लाखों रुपये की राशि अमृत योजना से खर्च की गई है, लेकिन बारिश ने दावों की हवा निकाल दी। हालांकि नाले ओवरफ्लो नहीं हुए।
शुक्रवार सुबह शहर के कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों को अवरुद्ध नालियों को खोलना पड़ा। सफाई का काम सुबह सात बजे शुरू हुआ। ऐसी नालियां जहां पानी ओवरफ्लो हुआ, वहां से कचरे को हटाया गया। पुराना शहर, किशन नगर, रेेशमघर कालोनी, न्यू प्लाट, रूप नगर, नरवाल, सैनिक कालोनी समेत अन्य जगहों में नालियां ओवरफ्लो होने की दिक्कत आई।
विज्ञापन

निगम अधिकारी के मुताबिक नालियों की गहराई कम है। ऐसे में कचरा नालियों में जाने के कारण बारिश होने पर पानी अकसर ओवरफ्लो हो जाता है। अब आने वाले समय में बारिश होने पर फिर से नालियां सिरदर्द बनेंगी। वहीं बस स्टैंड के नाले से भी मलबा पूरी तरह से हट नहीं पाया है। इस कारण भी पानी बस स्टेंड के अंदर पहुंचता है। सीटीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि नालियों की सफाई करवा दी है। नालियों को गहरा करवाया जाएगा। लोगों को समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed