{"_id":"6373fb12637abe5bdf5c32e4","slug":"civic-animities-jammu-city-news-jmu272355484","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जम्बू लोचन हॉल की जगह बनेगी बहुमंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जम्बू लोचन हॉल की जगह बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
विज्ञापन
जम्मू। पुराने शहर में एक और बहुमंजिला पार्क का निर्माण होगा। अंबफला जेल के नजदीक जम्बू लोचन हॉल को तोड़कर 250 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनाई जाएगी। इसके ऊपर 18 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान है। दिसंबर में इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
नव वर्ष में इसका काम शुरू करने की योजना है। इससे पहले पुराने शहर में सिटी चौक और बस स्टैंड पर बहुमंजिला पार्किंग बनी हुई है। जबकि पंजतीर्थी के पास भी पार्किंग बनाई जा रही है। जम्बू लोचन में भी पार्किंग बनने से कच्ची छावनी, पंजतीर्थी, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, मुबारक मंडी के लोगों को सुविधा मिलेगी। पार्किंग के अलावा निगम का कार्यालय कांप्लेक्स भी तैयार होगा। एक समय इस जगह पर निगम के हाउस की कार्यवाही होती थी।
नगर निगम के एक्सईएन फिरदौस अहमद का कहना है कि इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिया गया है। औपचारिकताएं पूरी करके दिसंबर में इसको आवंटित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी में इसका काम शुरू हो जाएगा। इसमें पार्किंग के अलावा ऑफिस कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। नगर निगम के अधीन अब बहुत से विभाग आ चुके हैं। इनके कामकाज को वहीं पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर राजिंदर शर्मा का कहना है कि शहर में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त पार्किंग के बनने से काफी सुविधा होगी। खासकर पुराने शहर के लोगों को इसका लाभ होगा।