फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

घर वापसी के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। त्योहार के चलते ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही। इससे प्रदेश में रहने वाले बाहरी राज्य के लोगों खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों का कहना है कि छठ पर्व नजदीक है। इसलिए घर जाना भी जरूरी है। लेकिन अर्चना एक्सप्रेस, हिमगिरि, अमरनाथ आदि ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही। सभी में सीटें फूल हैं। इन ट्रेनों में नवंबर के अंत तक वेटिंग लिस्ट है। रेल विभाग की ओर से त्योहारोें को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई थीं। लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली है। इससे ट्रेनों में धक्का-मुक्की बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 016272-01671 आनंद विहार टर्मिनल से माता वैष्णो देवी कटड़ा तक 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। त्योहार पर चलने वाली इस विशेष ट्रेन में 20 कोच हैं। इसी तरह ट्रेन संख्या 01654-01653 वैष्णो देवी कटड़ा-बनारस-वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। यह 18 कोच वाली ट्रेन है, जो कुल सात फेरे लगाएगी। कटड़ा से ट्रेन रविवार और बनारस से मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04646-04645 जम्मू तवी-बरौनी जंक्शन-जम्मू तवी साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 सितंबर से दस नवंबर और बरौनी जंक्शन से 11 नवंबर शुक्रवार तक चलेगी। ट्रेन संख्या 01633-01634 नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। 20 कोचों वाली यह ट्रेन दिल्ली से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं कटड़ा से वीरवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन कुल 19 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed