फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

स्मार्ट सिटी में अब नालियां होंगी मरम्मत

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अब शहर की नालियाें की मरम्मत होगी। इस पर 41.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम को 12 महीने में पूरा किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। वर्तमान में वार्डों में नालियों की हालत खस्ता है। इससे रास्ते पर पानी बहता रहता है।
विज्ञापन

शहर में नालियों की मरम्मत और नए सिरे से नालियां बनाने पर काम शुरू होगा। हालांकि पहले भी हाउस में नालियों की मरम्मत का मसला उठता रहा है। लेकिन बजट न होने से काम शुरू नहीं हो रहा था। अब स्मार्ट सिटी के तहत नालियों का निर्माण कार्य शुरू होगा। नालियों को गहरा भी किया जाएगा। इससे पानी की निकासी सही तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

कहां-कहां बनेगी नालियां
नानक नगर के सेक्टर 7, 10, 11, 12 और 13 में गहरी नालियों का निर्माण होगा। नानक नगर के सेक्टर सात और 13 में कुछ नालियों का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। वार्ड नंबर 65 के कैलाश नगर पटोली में वार्ड नंबर 42 में शिवाजी चौक से लंडोई चोई नाले तक, ट्रांसपोर्ट नगर में गहरी नाली, वार्ड नंबर 33 में नालियों का निर्माण और गहरा करना, एयरपोर्ट से चट्ठा तक, वार्ड नंबर 23 में शिवा गैस एजेंसी से नाली, शास्त्री नगर में श्मशानघाट तक नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों की मरम्मत होगी
नालियों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। खस्ताहाल नालियों की मरम्मत होगी। कुछ जगहों पर गहरी भी की जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
- सुनील ठुस्सू, प्रोजेक्ट निदेशक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed