फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

डंपिंग साइट से समय पर नहीं उठ रहा कचरा

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सुबह नौ बजे मोहल्लों में सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं। इसके बाद सफाई का काम शुरू होता है। इस कारण नौ बजे तक ही मोहल्लों से गंदगी उठती है। इसी तरह डंपिंग साइटों में भी कचरा बिखरा रहता है। दस बजे के आसपास डंपिंग साइटों से कचरा उठना शुरू होता है।
विज्ञापन

बिक्रम चौक डंपिंग साइट से सप्ताह में एक ही बार कचरा उठाया जाता है। इस कारण गंदगी फैली रहती है। आने जाने वाले लोग भी दुर्गंध से काफी परेशान होते हैं।
हालांकि, नगर निगम ने इसके लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए हैं, लेकिन समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। स्थानीय निवासी राम लाल, ज्ञान चंद, रोशन लाल, पुरुषोत्तम सिंह आदि ने बताया कि नगर निगम दुरुस्त तरीके से सफाई नहीं करा रहा है। सफाई कर्मचारी मनमाने समय पर आते हैं। साथ ही डंपिंग साइटें भी दस बजे के बाद ही साफ होती हैं। सुबह चार बजे से सफाई का काम शुरू हो जाना चाहिए। इससे शहर साफ सुथरा रहेगा। लोगों को भी अनुकूल माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed