फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। तवी पुल से आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचा लिया है। पुलिस के अनुसार युवती पुल पर पैदल जा रही थी। उसकी हरकतें संदिग्ध होने से पुलिस को शक हुआ। आत्महत्या की नीयत से युवती पुल से कूदने ही वाली थी कि सब इंस्पेक्टर सुमित शर्मा ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

इस दौरान शर्मा ने युवती को समझाया। पुलिस नाके पर उसे पानी भी पिलाया गया। इसके बाद उसे पुलिस पोस्ट नेहरू मार्केट लाया गया। यहां पर उससे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि युवती काफी तनाव में थी। पुलिस ने उसे समझाया और आत्महत्या करने का कारण भी पूछा। हालांकि पुलिस ने कारणों को सार्वजनिक नहीं किया है। इस दौरान युवती अपना नाम, माता पिता का नाम, पता, उम्र पुलिस को बताई है। बताया जा रहा है कि युवती कालेज में पढ़ाई कर रही है। अब पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती किसी बात को लेकर तनाव में थी। सब इंस्पेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed