फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

जीएमसी के नए इमरजेंसी ब्लॉक में लिफ्ट बंद होने से मरीज बेहाल

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। जीएमसी के नए इमरजेंसी ब्लाक की लिफ्ट खराब हो जाने से मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों को वार्डों और आईसीयू में ओल्ड इमरजेंसी के वैकल्पिक रास्तों से ले जाना पड़ रहा है। नए इमरजेंसी ब्लाक में सिर्फ सीढ़ियों की ही व्यवस्था है। यहां रैंप की व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार देर शाम तक लिफ्ट को दुरुस्त करने का काम जारी था।
विज्ञापन

नए इमरजेंसी ब्लाक में गत वीरवार से लिफ्ट बंद पड़ी है, जिससे भीषण गर्मी में मरीजों के साथ तीमारदारों की हालत खराब हो रही है। इमरजेंसी में पहुंच रहे जिन मरीजों को पहली या दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जा रहा है, तीमारदार उन्हें सीढ़ियों के रास्ते हाथों में उठाकर ऊपर तक पहुंचा रहे हैं। जो तीमारदार हिम्मत कर रहे हैं वह ओल्ड इमरजेंसी के वैकल्पिक रास्ते से मरीजों को संबंधित वार्डों तक पहुंचा रहे हैं। नए इमरजेंसी ब्लाक के निर्माण के दौरान भी सिर्फ सीढ़ियां होने से कई सवाल उठे थे, जिसके बाद ब्लाक को ओल्ड इमरजेंसी के साथ ऊपर के ब्लाकों से जोड़ा गया था। लेकिन निचले ब्लाकों में सिर्फ सीढ़ियों की ही व्यवस्था है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed