फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   city back to routine after pm narendra modi rally

मोदी रैली के बाद पुराने हाल में लौटा शहर

Wed, 17 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
city back to routine after pm narendra modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बुधवार को मंदिरों का शहर पुराने हाल में लौट आया। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हो गया। रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारों ने अतिक्रमण करके पहले जैसे हालात बना दिए, जिससे लोग रोजाना जूझने के लिए मजबूर होते रहते हैं।

विज्ञापन


एक दिन पहले रैली के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मिलकर सड़कों तथा दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया था। नगर निगम की टीमों ने साफ-सफाई करने के साथ-साथ कई जगह पर चूना भी डाला था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए शहर को एक दिन पहले सजाया गया था। जिस कारण पुलिस और प्रशासन ने मोदी का मन तो जीत लिया था, लेकिन आम लोगों के लिए डोगरा चौक से लेकर बीसी रोड बस स्टैंड और आसपास के दो किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में लोगों को गुजरने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए फुटपाथ, सड़कों से भी अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन यह सिर्फ एक दिन के लिए हुआ। बुधवार को ही सारी स्थिति दोबारा सामने आ गई। मेटाडोर का भयंकर जाम, ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण के अलावा जाम लगने जैसे हालात बने रहे।

लोग इसी बात को लेकर हैरत में थे कि प्रधानमंत्री के आने के डर से खासतौर पर गांधी जयंती पर शुरू किए स्वच्छता अभियान के चलते शहर की सफाई तो हुई, लेकिन बाद में दोबारा से शहर को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया।

सड़क का हुआ कबाड़ा
प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजाम के लिए शहर को सील कर दिया गया था। रैली में शामिल होने वालों के लिए लोहे के पाइप बीच सड़क में गाड़े गए थे, जिन्हें निकालने के बाद सड़क का कबाड़ा हो गया।


बिक्रम चौक नाके के पास, एमए स्टेडियम, डोगरा, ज्यूल, साइंस कालेज में पाइप लगे थे, इन्हें जब उखाड़ा गया तो सड़क की हालत खराब हो गई। जम्मू में सचिवालय आने के चलते हाल ही में सड़कें  बर्नाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed