फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cities hospital full of flood victims

शहर के अस्पतालों में पहुंचे घाटी के मरीज

Fri, 12 Sep 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 12 Sep 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
cities hospital full of flood victims

घाटी से एयरलिफ्ट करके लाए जा रहे पीड़ित शहर के अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं। इन अस्पतालों में आने वाले दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले दो दिन में सुपर स्पेशलिटी के नेफरोलाजी विभाग में घाटी के चार बाढ़ पीड़ितों का डायलेसिस किया जा चुका है और यह तादाद बढ़ रही है। इसी तरह अन्य यूनिटों में कैंसर, गायनी, शिशु आदि में भी मरीजों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन


एयरलिफ्ट करके बड़ी संख्या में ऐसे मरीज भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें नियमित चिकित्सा की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों की कई दिन भूखे प्यासे रहने से हालत ज्यादा खराब हो गई है। जिन्हें तत्काल उचित चिकित्सा की जरूरत पड़ रही है। अस्पतालों में पहुंच रहे घाटी के पीड़ितों के चेहरों पर बाढ़ की दहशत भी साफ दिख रही है। सुपर स्पेशलिटी के नेफरोलाजी विभाग में तीन पुरुष और एक महिला मरीज का डायलेसिस किया गया है।
विज्ञापन


विभाग के एचओडी डा. एसके बाली का कहना है कि आने वाले दिनों में डायलेसिस के लिए घाटी के मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए यूनिट में अतिरिक्त मशीनें स्थापित करने की मांग की गई है। इसी तरह जम्मू और कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से कई गर्भवती महिलाओं के गांधीनगर, सरवाल, एसएमजीएस, सेना अस्पताल में प्रसव करवाए गए हैं। घाटी से लाए जा रहे बाढ़ पीड़ितों में अधिकांश को चिकित्सा की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed