फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CISF jawan shoots colleagues in Basohli Kathua

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली, कंपनी कमांडर समेत चार की मौत

Tue, 29 Sep 2026 08:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: Akash Dubey Updated Tue, 29 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ के एक जवान ने कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोलियां दाग दीं। इसमें एक कंपनी कमांडर सहित चार की मौत हो गई। आरोपी जवान हिरासत में है।

विज्ञापन
CISF jawan shoots colleagues in Basohli Kathua
जान गंवाने वाले जवानों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे कठुआ जिले के हट्ट माश्का गांव में सेवा-2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह ने छुट्टी के विवाद में मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे कैंप में फायरिंग शुरू कर दी। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के अनुसार गोली लगने से असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार की मौत हो गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी अवधेश सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि लंबे समय से छुट्टी के लिए आवेदन कर रहा था। लेकिन किसी न किसी कारण से छुट्टी रद कर दी जा रही थी। मंगलवार को भी छुट्टी को लेकर ही विवाद शुरू हुआ। गुस्से में आकर उसने शाम 7:00 बजे सर्विस राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर अंकित कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी को हिमाचल के चंबा जिला स्थित राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड (एनएचपीसी) के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सभी के शवों को हट्ट माश्का से सटे हिमाचल के एनएचपीसी की दूसरी परियोजना के खैरी अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है।

विज्ञापन

अवधेश के पास थीं 150 राउंड गोलियां  
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सूत्रों व पुलिस के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह ने एके-47 राइफल से फायरिंग की है। उसके पास 150 राउंड गोलियां थीं। गुस्से में आकर उसने अंधाधुंध फायरिंग की। इस बीच सामने जो आया उसे निशाना बनाया। विवाद की शुरुआत असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर अंकित कुमार पांडेय से हुई थी। सूत्रों के अनुसार अवधेश सिंह 2009 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed