{"_id":"6a76a8c5366b229a550957b2","slug":"cik-action-raids-at-multiple-locations-across-five-districts-of-the-valley-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: CIK की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग और शोपियां समेत घाटी के पांच जिलों में कई जगह छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: CIK की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग और शोपियां समेत घाटी के पांच जिलों में कई जगह छापेमारी
Sat, 08 Aug 2026 09:25 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सीआईके की छापेमारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में कश्मीर घाटी के पांच जिलों में कई स्थानों पर बडे पैमाने पर छापेमारी की है। अनंतनाग और शोपियां जिलों में कई जगहों पर एक साथ तलाशी और छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी श्रीनगर सीआईके पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 03/2023 के तहत की गई। इस एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 505, 153-ए और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 और 18 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला सिम कार्ड से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।