फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CID looking into seriously on inflammatory posts on social media in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: 'हैशटैग कुछ होने वाला है' पर सीआईडी की नजर, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

Mon, 14 Jun 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 02:14 PM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि  पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में होने वाली हलचल पर हमारी पूरी नजर है, ताकि किसी तरह की कानून व्यवस्था और माहौल को खराब न होने दिया जाए।

विज्ञापन
CID looking into seriously on inflammatory posts on social media in Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के विभाजन संबंधी सोशल मीडिया पर चल रहीं भड़काऊ पोस्टों पर सीआईडी की पूरी नजर है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीआईडी पल-पल की जानकारी सरकार को दे रही है कि कौन किस तरह की पोस्ट अपलोड कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी जा सकती है।

विज्ञापन


जम्मू को अलग राज्य और कश्मीर को यूटी बनाने को लेकर हर जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासकर सोशल मीडिया पर हैशटैग कुछ होने वाला है को लेकर कई लोग पोस्ट अपलोड कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं, कारोबारियों, आम लोग, मीडिया और यहां तक कि अफसरशाही भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है। जिस पर सीआईडी की पैनी नजर है। इस कथन में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब तो वक्त बताएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कई दिनों से प्रदेश में जम्मू को अलग राज्य बनाने, कश्मीर को यूटी बनाने, जम्मू कश्मीर को फिर से विशेष दर्जा मिलने, परिसीमन आदि से संबंधित पोस्ट अपलोड हो रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कश्मीर में 6 हजार से ज्यादा सैन्य जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की पोस्ट और हैशटैग कुछ होने वाला है को लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाली पोस्टों पर हमारी नजर है। यदि कहीं पर कुछ गलत होने की संभावना होगी तो पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदसलूकी: महिला बोली- पति को टीका नहीं लगाने दूंगी, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा थप्पड़ और कहा चुड़ैल    

यह भी पढ़ें- उम्र के शतकवीर: बोले- कोरोना से टीका ही बचाएगा, 120 साल की ढोली देवी, 124 साल की रहती बेगम की कहानी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed