फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Church illuminated on Christmas tableaux become attraction

जम्मू कश्मीर: क्रिसमस पर चर्च जगमग, झांकियां बनी आकर्षण, प्रार्थना सभाओं के साथ मनाया जश्न

Mon, 25 Dec 2023 06:33 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Updated Mon, 25 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

क्रिसमस पर शहर के सबसे बड़े सेंट मैरी गैरीसन चर्च गांधीनगर, सेंट पॉल चर्च रेजिडेंसी रोड और प्रेम नगर सहित अन्य चर्चों में भव्य सजावट की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Church illuminated on Christmas tableaux become attraction
जम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिसमस पर शहर के विभिन्न गिरजाघर सज गए हैं। क्रिसमस पर शहर के सबसे बड़े सेंट मैरी गैरीसन चर्च गांधीनगर, सेंट पॉल चर्च रेजिडेंसी रोड और प्रेम नगर सहित अन्य चर्चों में भव्य सजावट की गई है। विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। क्रिसमस को लेकर बच्चों से बुजुर्गों तक उत्साह है। इस दिन घर-घर केक काटने की परंपरा है।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे शहर में प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। रविवार रात से ही चर्चों में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो गया। शहर के सबसे बड़े सेंट मैरी गैरीसन चर्च में क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना 9.30 बजे से शुरू हो गईं। फादर चाको ने बताया कि सोमवार को क्रिसमस के दिन भी सुबह 9.30 बजे प्रार्थना होगी। इसके बाद चर्च दिनभर खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस भाईचारा और अमन का संदेश देता है। प्रार्थना में हम विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, रेजिडेंसी रोड स्थित सेंट पाल चर्च में रात 11 बजे से विशेष प्रार्थना हुई। इसके बाद प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर नेटिविटी प्ले किया गया। फादर विजय कुमार ने कहा कि क्रिसमम के दिन सोमवार को सुबह 11 बजे प्रार्थना होगी। शाम को म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं। यह रात 9 बजे तक चलेगा। केक कटिंग भी किया जाएगा। फादर विजय कुमार ने कहा कि हम क्रिसमस पर आपसी प्यार, शांति और भाईचारे के साथ ऐसे समाज का निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed