{"_id":"586129754f1c1bec14eebc65","slug":"christian-places-on-the-targets-of-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर आतंक के निशाने पर हो सकते हैं ईसाई समुदाय के धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर आतंक के निशाने पर हो सकते हैं ईसाई समुदाय के धार्मिक स्थल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले आतंकी रियासत में चर्च और ईसाई संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। खुफिया इनपुट कहते हैं कि तालिबानी और पाक आतंकी मिलकर यह साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे बौखलाकर आतंकी अब ईसाई समुदाय को निशाना बनाना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि खूंखार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने तालिबान आतंकियों के साथ मिलकर साजिश रची है।
विज्ञापन
वह चर्च पर हमला कर समुदाय के लोगों को निशाना बनाना चाहते हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खौफ बना सकें। वह भारत में ईसाईयों को निशाना बनाकर बताना चाहते हैं कि भारत में ये लोग सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एलर्ट के बाद कड़ी हुई चर्च और ईसाई स्थलों की सुरक्षा
आतंकी हमला करने की साजिश
- फोटो : Demo Pic.
उल्लेखनीय है कि विश्व में सबसे ज्यादा संख्या ईसाई समुदाय की है। इन समुदाय के लोगों पर आतंकियों ने हमेशा ही निशाना बनाया है। इसमें सबसे बड़ा हमला अमेरिका में हुआ था।
वहीं इनपुट मिलने के बाद जम्मू में चर्च और संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रविवार को भी क्रिसमस के अवसर गांधी नगर की मुख्य चर्च के बाहर बख्तरबंद वाहन में सुरक्षा बलों ने पहरा दिया। ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
वहीं इनपुट मिलने के बाद जम्मू में चर्च और संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रविवार को भी क्रिसमस के अवसर गांधी नगर की मुख्य चर्च के बाहर बख्तरबंद वाहन में सुरक्षा बलों ने पहरा दिया। ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।