फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   christian places on the targets of terrorist

नए साल पर आतंक के निशाने पर हो सकते हैं ईसाई समुदाय के धार्मिक स्थल

Thu, 29 Dec 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
christian places on the targets of terrorist
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media

लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले आतंकी रियासत में चर्च और ईसाई संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। खुफिया इनपुट कहते हैं कि तालिबानी और पाक आतंकी मिलकर यह साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन



दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे बौखलाकर आतंकी अब ईसाई समुदाय को निशाना बनाना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि खूंखार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने तालिबान आतंकियों के साथ मिलकर साजिश रची है।
विज्ञापन


वह चर्च पर हमला कर समुदाय के लोगों को निशाना बनाना चाहते हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खौफ बना सकें। वह भारत में ईसाईयों को निशाना बनाकर बताना चाहते हैं कि भारत में ये लोग सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलर्ट के बाद कड़ी हुई चर्च और ईसाई स्थलों की सुरक्षा

christian places on the targets of terrorist
आतंकी हमला करने की साजिश - फोटो : Demo Pic.
उल्लेखनीय है कि विश्व में सबसे ज्यादा संख्या ईसाई समुदाय की है। इन समुदाय के लोगों पर आतंकियों ने हमेशा ही निशाना बनाया है। इसमें सबसे बड़ा हमला अमेरिका में हुआ था। 


वहीं इनपुट मिलने के बाद जम्मू में चर्च और संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रविवार को भी क्रिसमस के अवसर गांधी नगर की मुख्य चर्च के बाहर बख्तरबंद वाहन में सुरक्षा बलों ने पहरा दिया। ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed