{"_id":"7078362f817a5c931770accb701799e2","slug":"christian-community-celebrated-good-friday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय की ओर से एक जुलूस निकालकर मानवता का संदेश दिया गया। प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित झांकी के माध्यम से जन-जन तक उनके संदेश पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जुलूस शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए बेर शेवा चर्च पहुंचकर संपन्न्न हुआ। यात्रा के दौरान पात्रों ने प्रभु यीशु पर हुए अत्याचारों की झलक भी पेश की।
विज्ञापन
यात्रा की अगुवाई करते हुए अर्बन लोकल बॉडीज के प्रधान सावन चिदा ने कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में सच्चाई और मानवता का साथ नहीं छोड़ा।
उन्होंने मानवता को ही माना और मानवता को ही धर्म बनाया। वहीं फादर थॉमस जॉनसन ने सभी लोगों से मानवता की राह पर चलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से ही धर्म का ज्ञाता नहीं होता। समाज में आने के बाद ही उसे धर्म के बंधन में बंधना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा धर्म मानवता का है।
विज्ञापन
इस धर्म को अपनाने वाला विश्व में यश प्राप्त करता है। प्रभु यीशु ने यही संदेश मनुष्य के लिए छोड़ा है, जिसे जीवन में अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।