फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   choice base credit system approved in PG course

पीजी कोर्स करने वालों के लिए अच्छी खबर

Sat, 25 Oct 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 25 Oct 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
choice base credit system approved in PG course

जम्मू यूनिवर्सिटी में शनिवार को 105वीं सिंडिकेट मीट संपन्न हो गई। इसमें कई फैसलों को मंजूरी मिली। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता वाइस चांसलर प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने की। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. मनोज धर ने 38 एजेंडों को प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


मुख्य रूप से जम्मू यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए च्वॉइस बेस क्रेडिट सिस्टम को मंजूरी मिली, जबकि स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा मार्केटिंग एंड सेल्स पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा को फिर से शुरू किए जाने स्वीकृति मिली।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर कक्षाओं में डिस्टेंस एजूकेशन की प्रवेश प्रक्रिया में सुधार कर इसे लागू किया गया, जबकि स्कूलों में बगैर बीएड करने वाले अध्यापकों के कैरियर के मद्देनजर समीक्षा की गई। कालेजों में अध्यापकों एवं एकेडमिक मसलों के अलावा वित्तीय मसले उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडिकेट मीट में मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीबी व्यास, प्रशासनिक सचिव, यूनिवर्सिटी के वित्तीय सलाहकार मौजूद रहे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के एकेडमिक तथा प्रशासनिक मुद्दों को भी उठाया गया। बैठक में आरडी शर्मा, प्रो. देश बंधु, प्रो. जिगर मोहम्मद, प्रो. कुलदीप शर्मा, प्रो. गीता संबल, प्रो. किरण बख्शी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed