फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinar Corps Commander said Kashmiri people beware of white collar terrorists, Army won the trust of Kashmiris

चिनार कोर कमांडर ने किया आगाह: सफेदपोश आतंकियों से सावधान रहे कश्मीरी अवाम, सेना ने कश्मीरियों का भरोसा जीता

Tue, 16 Nov 2021 10:02 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 10:02 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में सेना की चिनार कोर की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि अवाम को सफेदपोश दहशतगर्दों से आगाह रहना होगा। कश्मीर के समाज में रहकर एक शख्स खुद को डॉक्टर बनाता है और फिर फर्जी कॉल सेंटर चलाता है।

विज्ञापन
Chinar Corps Commander said Kashmiri people beware of white collar terrorists, Army won the trust of Kashmiris
डीपी पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में सेना की चिनार कोर की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि अवाम को सफेदपोश दहशतगर्दों से आगाह रहना होगा। कश्मीर के समाज में रहकर एक शख्स खुद को डॉक्टर बनाता है और फिर फर्जी कॉल सेंटर चलाता है। ऐसे लोग गलत तरीकों से पैसा कमाकर ही श्रीनगर में अपना बड़ा दफ्तर और संपत्ति खड़ी करते हैं। कश्मीरी युवाओं को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा। 

विज्ञापन


हैदरपोरा मुठभेड़ का जिक्र करते हुए सैन्य कमांडर ने कहा कि दूसरों के बच्चों को आतंकी बनाकर कत्लोगारत मचाने वालों से कश्मीरी अवाम को सावधान रहना होगा। पांडे ने कहा कि कश्मीर की अवाम भारतीय सेना पर भरोसा करती है। चिनार कोर ने लोगों का दिल जीता है। बतौर चिनार कोर के मुखिया वह कह सकते हैं कि लोगों का भरोसा जीतने में सेना कामयाब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed