फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinab River: Five more gates of Salal Dam opened, danger increased due to rise in Chenab; danger increased fr

Chinab River: सलाल डैम के पांच और गेट खुले, जलस्तर 20 फीट पार; रियासी से अखनूर तक बढ़ा खतरा

Mon, 12 May 2025 11:12 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 12 May 2025 11:12 AM IST
सार

सलाल डैम के आठ गेट खोले जाने से चिनाब नदी का जलस्तर बढ़कर 20 फीट तक पहुंच गया है, जिससे रियासी से अखनूर तक के इलाकों में जलभराव और बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Chinab River: Five more gates of Salal Dam opened, danger increased due to rise in Chenab; danger increased fr
डैम

विस्तार

सलाल डैम के रविवार को पांच गेट खोले गए। इससे पहले शनिवार को डैम के तीन गेट खोले गए थे। इससे गुज्जर कोठियां, तलवाड़ा, कांसिपट्टा, जेडी, डेरा बाबा के किनारों पर पानी का बहाव ज्यादा रहा। जिला के अंतिम छोर के साथ सटे अखनूर के इलाकों तक पानी का बहाव तेज देखा गया।वहीं, गेट खुलने के बाद शाम तक अखनूर में चिनाब नदी का जल स्तर 20 फीट तक बढ़ गया।

विज्ञापन


हालांकि रविवार सुबह पानी का जल स्तर 17 फीट तक रहा। हालांकि दो मई को सलाल डैम के तमाम गेट खोले गए थे। इसके बाद नदी में जल स्तर बढ़कर 28 फीट तक पहुंच गया था। आशंका जताई गई थी कि नदी किनारे बाढ़ आ सकती है। इस दौरान लोगों को चिनाब से दूर रहने की सलाह दी गई थी। बाद में 5 मई को पानी का बहाव रोक दिया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान डैम से दो फीट तक पानी का प्रवाह रहा था। इस कारण नदी सूख गई थी और लोगों ने पैदल नदी को पार किया था। अब फिर से नदी में पानी बढ़ने की संभावना है। रात तक पानी का जल स्तर 20 फीट पार कर गया है। शनिवार को डैम से तीन गेटों को खोला गया था। नदी में जल स्तर बढ़ने और कम होने का क्रम जारी है। पहले गर्मी में नदी का जल स्तर 18 फुट तक रहता था। जल स्तर बढ़ने से लोगों में भी भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed