{"_id":"576d830d4f1c1be763b48442","slug":"china-should-open-kailash-yatra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा मार्ग खोले चीन : आडवाणी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा मार्ग खोले चीन : आडवाणी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों की सुविधा के लिए चीन को लद्दाख रूट खोलने का सुझाव दिया है।
सिंधु दर्शन मेले के दूसरे दिन आडवाणी ने कैलाश मानसरोवर रोड खुलने पर हर्ष जताया और कहा कि यात्री हित देखते हुए चीन को लद्दाख क्षेत्र से मार्ग खोलने के लिए भारत की अपील को स्वीकार करना चाहिए, ताकि कैलाश मानसरोवर के श्रद्धालु नेपाल रूट के बजाय लद्दाख रूट से आवाजाही कर सकें।
बकौल आडवाणी भविष्य के सिंधु दर्शन मेले में विश्व लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सिंधु दर्शन मेले की सफलता के लिए लद्दाख के लोगाें और श्रद्धालुओं को बधाई का पात्र बताया। इससे पूर्व राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि सिंधु नदी विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का पालना है, जिसमें सभ्यता पली और बढ़ी।
उन्होंने कहा कि सिंधु दर्शन पर्व को शिंघे खबाब्स भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि चोगलामसर लेह में बनाया गया भवन सिंधु दर्शन पर्व के यात्रियों को रुकने और रहने की सुविधाएं देगा। उन्होंने कहा कि सिंधु पर्व को लाल कृष्ण आडवाणी ने ही शुरू करवाया था। वर्तमान में यह पर्व विश्व स्तरीय ख्याति हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
देश और दुनिया के बाकी हिस्सों से सैलानी हर साल यहां आते हैं। चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसिलर डा. सोनम दावा लाेंपो ने लद्दाख के लोगों की तरफ से उपस्थिति का स्वागत किया और मेले के भविष्य में और विस्तार हासिल करने की उम्मीद जताई। सांसद थुपसान शेवांग ने पर्व शुरू करवाने के लिए आडवाणी का आभार जताया। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।