J&K: जम्मू की फल मंडी में चीन का केमिकल हमला, जानें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की नरवाल फल मंडी पर चीन का केमिकल का हमला हुआ है। फलों को अप्राकृतिक ढंग से पकाने के लिए चीन निर्मित एथीलीन रिपनर केमिकल का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। ये एक नए तरह का रसायन है जिसका फलों में इस्तेमाल सेहत का कबाड़ा कर देता है।
राज्य सतर्कता विभाग की टीम ने अन्य संबंधित विभागों के साथ नरवाल मंडी में संयुक्त अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर एथीलीन रिपनर को सीज करने के साथ कई फलों के सैंपल उठाए हैं।
सूत्रों के अनुसार सतर्कता विभाग को कई शिकायतें मिली थीं जिसमें नरवाल फल मंडी में केमिकल का प्रयोग करके अप्राकृतिक ढंग से फलों को पकाया जा रहा है। इन शिकायतों के आधार पर मंडलायुक्त जम्मू डा. मंदीप कुमार भंडारी ने नगर निगम, कृषि व मार्केटिंग और ड्रग कंट्रोल की संयुक्त टीम का गठन किया।
सतर्कता विभाग की टीम ने सभी विभागों के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार व्यापारी दूसरे राज्यों से फलों का कच्चा माल सीधे लाते हैं, जिन्हें जरूरत के मुताबिक केमिकल से अप्राकृतिक ढंग से पकाकर लोगों को खिलाया जा रहा है।
इससे पहले फलों को पकाने के लिए अधिकतर प्रतिबंधित कैलशियम कारबाइट (केमिकल) का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन सख्ती के बाद अब चीन निर्मित एथीलीन रिपनर का चलन बढ़ने लगा है। नरवाल फ्रूट मंडी से मई 2017 में ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन ने 30 क्विंटल केमिकल युक्त पपीता और 21 क्विंटल आम जब्त किया गया था।
स्वास्थय के लिए घातक है ये केमिकल
केमिकलयुक्त फल और सब्जियां लोगों की सेहत बिगाड़ रही हैं। कैलशियम कारबाइट (केमिकल) और अन्य केमिकल पदार्थों से कच्चे माल को स्टोर में समय से पूर्व तैयार कर लिया जाता है।
लेकिन अप्राकृतिक तौर पर तैयार होने वाले ऐसे फल और सब्जियां मानव शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। बाजार में एक बड़ी मात्रा में ऐसे फल और सब्जियां खुलेआम बिक रहे हैं।
केमिकल से टाक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर में पहुंचकर मैदे, फेफड़ों और किडनियों को नुकसान पहुंचाते हैं। मई 2017 में नरवाल फल फंडी से
बचाव के लिए ये करें --
हरी सब्जियों के छीलके उतारकर प्रयोग करें
बिना स्वाद और ज्यादा कड़वेपन वाली सब्जी व फल न लें
अच्छी तरह धोकर ही फलों और सब्जियों का सेवन करें
फलों और सब्जियों के अप्राकृतिक रंगों को गंभीरता से लें