फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   China has given more payload capacity drones to Pakistan Chinese army also training terrorists

सीमा पार साजिश: पाकिस्तान को चीन ने दिए अधिक पेलोड क्षमता वाले ड्रोन, आतंकियों को ट्रेनिंग भी दे रही है चीनी सेना

Thu, 07 Oct 2021 02:22 AM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 Oct 2021 02:22 AM IST
सार

अब तक पाकिस्तान पांच से सात किलो पेलोड वाले ड्रोन इस्तेमाल कर रहा था। ये ड्रोन 14 से 15 किलोमीटर दूर तक उड़ान भर सकते थे।

विज्ञापन
China has given more payload capacity drones to Pakistan Chinese army also training terrorists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सीमा पार से लगातार जम्मू में ड्रोन के जरिए आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। अब ऐसी सूचनाएं खुफिया एजेंसियों तक पहुंच रही हैं कि पाकिस्तान ने चीन से अधिक पेलोड क्षमता वाले ड्रोन लिए हैं। इन्हीं ड्रोन के जरिए पाकिस्तान बड़े हमलों की साजिश रच रहा है। यहीं नहीं, एक ही कंसाइनमेंट में बड़ी मात्रा में गोला बारूद, हथियार और ड्रग्स की बड़ी खेप भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा चीनी सैनिक पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अब तक पाकिस्तान पांच से सात किलो पेलोड वाले ड्रोन इस्तेमाल कर रहा था। ये ड्रोन 14 से 15 किलोमीटर दूर तक उड़ान भर सकते थे। इनकी हवा में उड़ने की क्षमता 6 से 8 घंटे की है, लेकिन अब पाकिस्तान को चीन ने 15 से 20 किलो पेलोड, 20 घंटे तक उड़ने वाले और 20 से 25 किलोमीटर दूर तक उड़ान भरने की क्षमता वाले ड्रोन दिए हैं। खबर यह भी है कि पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में चीन ने पाकिस्तान को अमेरिका में इस्तेमाल होने वाले छह ड्रोन दिए हैं, जिनके पेलोड की क्षमता 350 किलो तक की है। यह 30 घंटे तक उड़ सकते हैं और मिसाइल तक दागने में सक्षम हैं। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ, कुरान में भी यही लिखा है    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

50 बार ड्रोन भेज चुका है पाकिस्तान

बता दें कि पिछले डेढ़ साल में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 50 बार ड्रोन भेजकर हथियार, ड्रग्स और गोला बारूद फेंकने का प्रयास किया। इनमे से 30 बार सुरक्षाबलों ने ड्रोन की साजिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से एक बार हमला भी कर चुका है। जिसमें एक जवान घायल हो गया था। सीमा पार से लगातार पाकिस्तान की ओर से ड्रेन भेजे जा रहे हैं, लेकिन अब अधिक पेलोड और अधिक दूरी तक उड़ने वाले ड्रोन सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। हालांकि सेना और बीएसएफ की ओर से सरहद पर ड्रोन से निपटने के लिए सिस्टम लगाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed