फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chille Kalan in Jammu and Kashmir from today

जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां आज से, अब शुरू होगा हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर

Mon, 21 Dec 2020 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Dec 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chille Kalan in Jammu and Kashmir from today
jammu kashmir snowfall - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में सर्दियों के सबसे मुश्किल दिनों के रूप में जाने जाने वाले चालीस दिनों के चिल्ले कलां का दौर आज से शुरू होगा और कड़ाके की ठंड से गुजरना पड़ेगा। वहीं सोमवार को चिल्ले कलां के पहले ही दिन उत्तरी कश्मीर और केंद्र शासित लद्दाख के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बर्फबारी हो सकती है। जम्मू संभाग में मौसम साफ बना रहेगा। 

विज्ञापन


चिल्ले कलां सोमवार से शुरू हो रहा है। इन 40 दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। जलस्रोत जमने लगते हैं। जनजीवन दूभर हो जाता है। पीने के पानी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इन 40 दिनों के बाद घाटी में बीस दिन का चिल्ले खुर्द और दस दिन का चिल्ले बच्चा होगा। कश्मीर में सर्दी के मौसम को कुछ इन नामों से स्थानीय लोग पुकारते हैं।
विज्ञापन


वहीं रविवार को जम्मू संभाग में तेज धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि, कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। कारगिल में न्यूनतम पारा माइनस 20 डिग्री पर पहुंच गया है।  कश्मीर के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2, पहलगाम में माइनस 7.7, गुलमर्ग में माइनस 7.5, कुपवाड़ा में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लेह जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 15.0 रहा। जम्मू संभाग के जम्मू जिले में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 4.2 रहा। 


कटड़ा में अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 5.8 रहा। भद्रवाह में अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed