फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Children from online classes will have assessment examination, jammu kashmir news

ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़े बच्चों की होगी असेस्टमेंट परीक्षा, रिपोर्ट कार्ड में नहीं जुड़ेंगे अंक

Fri, 15 May 2020 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 May 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Children from online classes will have assessment examination, jammu kashmir news
सांकेतिक तस्वीर

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चाें ने कितना पढ़ा और समझा, शिक्षा विभाग इसकी ऑनलाइन असेस्मेंट करेगा। पहले यूनिट टेस्ट लेने पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब केवल असेस्मेंट परीक्षा ही ली जाएगी। इसके अंक रिपोर्ट कार्ड से नहीं जुड़ेंगे।  

विज्ञापन

 

विभागीय सूत्रों ने बताया कि पहले ऑनलाइन कक्षाओं के आधार पर यूनिट टेस्ट लेने पर विचार चल रहा था लेकिन सरकारी स्कूल के ज्यादातर बच्चों के पास न तो स्मार्ट फोन है और न ही ऑनलाइन पढ़ाई का कोई साधन है। इसी के मद्देनजर अब केवल ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़े बच्चों की असेस्मेंट परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विभाग ऑनलाइन ही असेस्मेंट परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों को कितना लाभ पहुंचा है। परीक्षाओं के अंक रिपोर्ट कार्ड में जोड़े नहीं जाएंगे। ऑनलाइन यूनिट टेस्ट आयोजित करना संभव नहीं है क्योंकि सरकारी स्कूल के बहुत से विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन या ऑनलाइन पढ़ाई करने का साधन नहीं हैं। - अनुराधा गुप्ता, निदेशक स्कूल एजूकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed