फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   child labour schools waiting for approval

चाइल्ड लेबर स्कूलों की मंजूरी का इंतजार

Fri, 20 Feb 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Feb 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
child labour schools waiting for approval

करीब छह वर्ष से जम्मू संभाग में नए चाइल्ड लेबर स्कूलों की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उधमपुर के अलावा किसी जिले में यह स्कूल नहीं खुल सका है। अब उम्मीद है कि इस आम बजट में ऐसे नए स्कूलों को मंजूरी मिल जाएगी। वर्ष 2008 से जम्मू संभाग के सभी जिलों में नेशनल चाइल्ड लेबर स्कूल खोलने की योजना है, लेकिन केंद्र की ओर से इसके लिए मंजूरी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


इस अवधि में नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कई बार प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है, लेकिन नतीजा सिफर रहा। वर्ष 2012 में केंद्र सरकार ने बाल मजदूरों का सर्वे करवाने के निर्देश दिए थे। नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेज दी थी। लेकिन इस बार आम बजट में रियासत में जम्मू संभाग को ये स्कूल खोलने की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उधमपुर जिले के 11 चाइल्ड लेबर स्कूलों में करीब 500 बाल मजदूर प्रत्येक सत्र में शिक्षा हासिल करते हैं। नेशनल चाइल्ड लेबर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी चौधरी ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट केंद्र सरकार के पास है। सरकार ने नए स्कूलों की मंजूरी का आश्वासन दिया था। इस आम बजट में पूरी संभावना है कि स्कूलों को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed