फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   child eat expiry date Biscuit

एक्सपायरी डेट का बिस्कुट खाने से बच्ची बीमार

Tue, 20 Jan 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 20 Jan 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
child eat expiry date Biscuit

वार्ड सत्रह कबीर नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को बच्चों को एक्सपायर डेट का बिस्कुट देने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बच्ची द्वारा बिसकुट खाने के बाद उसे उल्टी और दस्त शुरू हो गई।

विज्ञापन


उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।

सोमवार को एक सवा साल की बच्ची के पिता दीपक निवासी वार्ड सत्रह ने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी बच्ची ने आंगनबाड़ी से मिले दो बिसकुट के पैकेट में से एक पैकेट के दो बिसकुट खाए।
विज्ञापन


आधे घंटे के बाद ही उसे उल्टी शुरू हो गई। उसे फौरन जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। दवा देने के बाद भी जब राहत नहीं मिली, तो फिर से डाक्टर के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर के कहने पर जब बिसकुट पर उसके निर्माण की डेट देखी गई तो वह मार्च 2014 की थी। पिता ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। दीपक ने इस पर ही बात नहीं छोड़ी और समाज कल्याण विभाग के कार्यालय जाकर इसकी शिकायत की और मामला भी दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed