{"_id":"5edf7c458ebc3e42c3174396","slug":"child-dies-in-the-womb-due-to-pregnant-not-receiving-treatment-in-hospital-in-samba-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालकी से 23 किलोमीटर का रास्ता तय कर अस्पताल पहुंची गर्भवती, इलाज न मिलने से बच्चे की गर्भ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालकी से 23 किलोमीटर का रास्ता तय कर अस्पताल पहुंची गर्भवती, इलाज न मिलने से बच्चे की गर्भ में मौत
Tue, 09 Jun 2020 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सांबा जिला मुख्यालय से लगभग 23 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके से पालकी में लाई गई गर्भवती को जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिला। वहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ऑपरेशन किया गया तो पता चला कि शिशु की मौत गर्भ में ही हो चुकी थी। परिवारवालों का आरोप है कि यदि समय रहते सांबा में इलाज मिल जाता तो बच्चा बच सकता था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जिले के पहाड़ी पंचायत गौरण के अंतर्गत आने वाले गांव समोठा के सोहन लाल की पत्नी गर्भवती थी। उसकी तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे पालकी से लेकर गौरण पहुंचे, वहां वाहन नहीं मिला तो महिला को लेकर पैदल पीएचसी सुंब पहुंचे। जहां से एंबुलेंस से सांबा पहुंचाया। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी कॉल कर एंबुलेंस मिली। जब तक वह जम्मू पहुंचती बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। जीएमसी में महिला का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप है कि सांबा जिला अस्पताल में यदि महिला का उपचार हो जाता तो शिशु बच सकता था। इसी को लेकर परिवारवालों में जहां स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है वहीं जिला प्रशासन के खिलाफ भी भारी रोष है कि प्रशासन लोगों को आने जाने के लिए सड़क की सुविधा नहीं दिला सकता। महिला के पति सोहन लाल ने कहा कि इस खराब सड़क संपर्क के कारण ही बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी इस बारे में जांच की जाएगी। इस समय कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के चलते सारा विभाग उधर ही जुटा हुआ है। -डॉ. अंजु, बीएमओ