{"_id":"570e8ddd4f1c1b9c5f4a6ad9","slug":"child-deaths-from-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बच्चे की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बच्चे की मौत, महिला घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी तहसील में बुधवार को करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग इस हादसे के लिए विभाग को जिम्मेदार बताते हुए विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब पांच बजे गांव बुराड़ी निवासी मो. नजीर का पुत्र ताहिर घर से गांव की दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था तभी रास्ते में खंभे से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया।
वह तार से चिपक गया और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। बच्चे को करंट लगता देख पास मौजूद जुबेदा बेगम (41) उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी तो उसे भी जोरदार झटका लगा और वह पास पडे़ पत्थर पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे का पता लगने पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए और मृतक बच्चे के शव को सड़क पर रख कर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं।
जब कभी कोई तार टूट जाता है तो उसे कई हफ्तो तक ठीक करने कोई नहीं आता है। प्रदर्शनकारियों ने इस हादसे की जांच की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया।